सामाजिक

मिलीए 76 वर्ष के उस व्यक्ति से, जिसके फैन हैं Virat Kohli, फिटनेस देख कर रह जाएंगे हैरान

मिलीए 76 वर्ष के उस व्यक्ति से, जिसके फैन हैं Virat Kohli, फिटनेस देख कर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग अपनी फिटनेस जर्नी के फोटोज और वीडियो बढ़ चढ़कर अपलोड करते है। सोशल मीडिया पर आजकल अपनी फोटोज को अपलोड करना खास ट्रेंड बन चुका है। ऐसे ही एक फिटनेस फ्रीक हैं 76 वर्ष के तृप्त सिंह जो देश के सीनियर सिटिजन हैं। उनकी फिटनेस ने उनकी उम्र को भी मात दे दी है। सिर्फ अपने हम उम्र को ही नहीं बल्कि वो फिटनेस के मामले में युवाओं को भी पछाड़ने के काबिल है। इन दिनों वो फिटनेस के साथ ही जय श्री राम का नारा लगाते हुए फिर से सुर्खियां बटोर रहे है।

जानकारी के मुताबिक तृप्त सिंह रोजाना जिम में चार घंटे का समय बिताते है। सोशल मीडिया पर भी वो लगातार काफी चर्चा में रहते है। युवाओं को भी वो हेल्दी रहने के लिए लगातार प्रेरित करते है। एक तरफ जहां आज कल युवा कुछ ही पलों में चलकर या एक्सरसाइज कर थक जाते हैं वहीं दूसरी ओर 76 वर्ष की उम्र में भी वो जिम में दो से चार घंटे का समय व्यतीत करते है।

तृत्प सिंह का कहना है कि वर्ष 1999 में उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद उनके लिए सब खत्म हो चुका था और वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। यहां तक की सेहत का ख्याल रखना भी बंद हो गया था। इसके बाद धीरे धीरे दौड़ना शुरू किया और डिप्रेशन के चंगुल से बाहर निकले। इसके बाद जीवन को देखने का नजरिया भी बदला। फिटनेस पर वर्षों से ध्यान दिए जाने के बाद उन्हें कभी डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर होता है। इसलिए लोगों को फिटनेस पर ध्यान देकर जीवन खुलकर जीना चाहिए।

कई अवॉर्ड किए हैं हासिल
वर्ष 2010 में चंडीगढ़ में सीनियर सिटीजन मैराथन में उन्होंने पहली बार हिस्सा लिया था। पांचवे नंबर पर रहने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानीं और हौंसला बढ़ा। वर्। 2011 में गुड़गांव में 10 किलोमीटर की मैराथन में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। वर्ष 2011 में नैनीताल में 42 किलोमीटर की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2013 में 21 किलोमीटर की माउंटेन अल्ट्रा मैराथन में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। पंचकूला में 42 किलोमीटर मैराथन में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने लगातार कई वर्षों तक अपनी फिटनेस पर इतना काम किया है कि वो 545 पुशअप लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वो कहते हैं कि जिम की हर एक मशीन पर एक्सरसाइज वो आसानी से कर सकते है। यहां तक कि 60 किलो डंबल उठाना उनके लिए बेहद आम है।

विराट कोहली करते हैं फॉलो
बता दें कि जो विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय है, वो विराट खुद तृत्प सिंह के फैन हैं और उन्हें फॉलो करते है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी तृत्प सिंह की जबरदस्त फैन हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती है।

भगवान राम की भक्ति में रमे
तृत्प सिंह लगातार भगवान श्रीराम का नाम लेते भी दिखते है। वहीं अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर भी वो काफी उत्सुक है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर बनना सिर्फ हिंदुओं का नहीं सिखों के लिए भी सपने पूरे होने जैसा है। मैं भी जल्द ही भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाउंगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!