[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर कार चालक से मारपीट, 5 टोलकर्मी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 5 जून —

थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर टोल भुगतान को लेकर कार चालक और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने कार चालक के साथ मारपीट और अभद्रता की।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच के आधार पर मारपीट की घटना में शामिल 5 टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में अंकुश निवासी समालका (पानीपत), अर्जुन कुमार निवासी बवाना (दिल्ली), प्रिन्स निवासी गोयला कला (पानीपत), सनी मलिक निवासी जागाहेड़ी (मुजफ्फरनगर) तथा अमरीश निवासी पीनना (मुजफ्फरनगर) शामिल हैं।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

– हिंदुस्तान लाइव टुडे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This