[aioseo_breadcrumbs]

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत शारदेन स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मुजफ्फरनगर पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

Share This Article

मुजफ्फरनगर – शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को थाना साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह द्वारा शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता एवं सावधानी अत्यंत आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा ऑनलाइन माध्यम से दिए जाने वाले अनजान प्रलोभनों में आने से बचना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर **1930** पर संपर्क करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। सभी से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की गई।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

**मीडिया सेल, मुजफ्फरनगर पुलिस**

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This