मुजफ्फरनगर – कुकड़ा मंडी के व्यापारी ने गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मांगने के लगाए गंभीर आरोप,पुलिस को तहरीर देकर लगाई सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरनगर – शहर की कुकड़ा मंडी स्थित मीनाक्षी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शुभम मित्तल निवासी पटेल नगर, नई मंडी ने कुकड़ा मंडी के एक व्यापारी सहित कुछ लोगों पर ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली की मांग करने और धमकी दिलवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने नई मंडी थाने में तहरीर देकर पुलिस प्रशासन










