[aioseo_breadcrumbs]

कार्तिक पूर्णिमा मेला: शुक्रताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने शुक्रताल स्थित मेला कोतवाली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

 

बैठक में उन्होंने मेला क्षेत्र की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने, पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

 

एसपी ग्रामीण ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This