
मेरठ – त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर ने एसपी सिटी विनायक भोसले एवं पुलिस बल के साथ थाना देहली गेट क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की।
इस दौरान वैली बाजार से सर्राफा बाजार, कागजी बाजार, लाला का बाजार और घंटाघर होते हुए देहली गेट थाने तक पैदल भ्रमण किया गया। एडीजी ने बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व बच्चों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

