ठ मुजफ्फरनगर – जानसठ रोड स्थित इंटीग्रेटेड टाउनशिप द्वारिका सिटी में द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी (R.W.A.) की ओर से भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी अपने परिवारों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में पवन शास्त्री मुख्य अतिथि तथा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोसाइटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा और उत्साह की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि पवन शास्त्री ने आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मनोरंजक गतिविधियों, विशेष लकी ड्रॉ और भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने समारोह को और भी रोचक बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन आपसी मेलजोल, एकता एवं सद्भावना को मजबूत करते हैं। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना भी सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सोसाइटी अध्यक्ष अमित वत्स, सचिव मनोज कुमार सिंह, अंकित गोयल, ऋषभ जैन, संरक्षक संजीव गर्ग, संयोजक अमित पंवार, डॉ. सचिन जैन, नवीन सिंघल, मनोज राठी, प्रकाश चौधरी, सोमबीर सिंह, ओ.पी. शर्मा, रितेश सिंघल, राकेश मित्तल, दिनेश जैन, मनोज सिंघल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
अंत में द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। सोसाइटी पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के माध्यम से कॉलोनी में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

