
गाजियाबाद – धनतेरस के पावन अवसर पर गाजियाबाद पुलिस ने 321 लोगों को ऐसा तोहफा दिया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी ऋजुल कुमार ने लोगों के खोए और चोरी हुए 321 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे।
लंबे समय से अपने मोबाइल फोन मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनकी खुशी देखते ही बनी। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।
धनतेरस के अवसर पर पुलिस की इस कार्रवाई ने कई परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

