[aioseo_breadcrumbs]

गैस पाइपलाइन के पास पटाखे जलाए तो हो सकता है बड़ा हादसा, IGL ने जारी की एडवाइजरी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन और गैस उपकरणों के आसपास लापरवाही भारी पड़ सकती है। पटाखे, बम और रॉकेट जलाने से आगजनी या दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है। इसे देखते हुए इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और जिला पूर्ति विभाग की ओर से गैस उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

जनपद में IGL की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति की जा रही है। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान गैस पाइपलाइन और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है।

 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 

* गैस पाइपलाइन के आसपास पटाखे, बम और रॉकेट न जलाएं।

 

* पाइपलाइन के नजदीक मोमबत्ती और दीपक न रखें।

 

* पीले रंग से पेंट की गई जीआई पाइप गैस पाइपलाइन की पहचान हैं।

 

* गैस उपकरणों के रेगुलेटर, पाइप और क्लैंप का इस्तेमाल आतिशबाजी के लिए न करें।

 

* भूमिगत गैस वाल्व चैंबर के ऊपर वाहन खड़ा न करें।

 

गैस रिसाव होने पर क्या करें?

 

गैस रिसाव की आशंका होने पर सुरक्षित तरीके से गैस आपूर्ति बंद करें। रसोई में गैस मीटर के प्रवेश द्वार पर लगे आइसोलेशन वाल्व और चूल्हे के पास स्थित उपकरण वाल्व को बंद करें। आवश्यकता पड़ने पर रसोई के बाहर रेगुलेटर से पहले लगे वाल्व से भी आपूर्ति रोकी जा सकती है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत IGL के 24 घंटे सक्रिय इमरजेंसी कंट्रोल रूम को सूचना दें।

 

IGL इमरजेंसी कंट्रोल रूम – मुजफ्फरनगर

 

### 7428097826

 

### 7428097827

 

### 7428097828

 

24 घंटे आपातकालीन सहायता

 

IGL ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This