[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में छात्राओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

Share This Article

मुजफ्फरनगर – यातायात माह नवंबर-2026 के तहत गुरुवार को झांसी की रानी तिराहे के पास स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतुल कुमार चौबे ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और अनेक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

 

उन्होंने छात्राओं को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई। साथ ही छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों के पालन से संबंधित प्रेरणादायक वीडियो दिखाए गए। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़

चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This