[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की 7 टीमों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Share This Article

मुजफ्फरनगर – त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरन के नेतृत्व में खाद्य विभाग की 7 टीमों ने बुधवार को विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान नंदी स्वीट्स से बर्फी, शंकर स्वीट्स से खोया, दौलतराम स्वीट्स से खोया, स्वीट कॉर्नर स्वीट्स से खोया, मदन संस स्वीट्स से चेरी लड्डू और बादशाही नमकीन के नमूने लिए गए।

इसी क्रम में ऋषि स्वीट्स से आम पापड़ और नमकीन, रुचि स्वीट्स से पतीसा और पनीर, भगत जी स्वीट्स मंसूरपुर से खोया, बीकानेर वाला स्वीट्स खतौली से राजभोग, भगत जी स्वीट्स खतौली से तरबूज मिठाई, अरिहंत स्वीट्स खतौली से खोया और बूंदी के लड्डू तथा अग्रवाल स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया।

खाद्य विभाग की टीमों ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This