[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, हेलमेट पहनने वाले नन्हे छात्र का हुआ सम्मान

Share This Article

मुजफ्फरनगर – यातायात माह नवंबर-2026 के तहत बुधवार को डीएस पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। साथ ही बच्चों को अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी वीडियो दिखाकर यातायात संकेतों और नियमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्राओं नव्या और अनुषा ने काव्य पाठ के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। एसपी ट्रैफिक ने दोनों छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं कक्षा-2 के छात्र युग को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो अपने अभिभावक के साथ हमेशा हेलमेट पहनकर स्कूल आता है। पुलिस अधिकारियों ने उसके इस अनुकरणीय व्यवहार की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This