[aioseo_breadcrumbs]

त्योहारों को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, सभी सर्किल और थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त

Share This Article

मुजफ्फरनगर – आगामी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में बुधवार को जनपद के सभी सर्किल और थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल ने सघन पैदल गश्त की।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिसकर्मियों को नागरिकों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने की हिदायत दी।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित नहीं करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने अथवा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This