[aioseo_breadcrumbs]

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर त्योहारों की सुरक्षा तक, SSP ने बनाई रणनीति

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जिले के अपराध संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों, महिला अपराध, एससी-एसटी से जुड़े मामलों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली गई।

एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और अनावरण के लिए शेष मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाने को कहा। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में एनडीपीएस, जुआ, अवैध शस्त्र, आबकारी और गुंडा एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने पर जोर दिया।

इसके अलावा ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, आईजीआरएस पोर्टल, जनसुनवाई, पासपोर्ट सत्यापन और सीएम दर्पण डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, प्रभावी गश्त और चेकिंग के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This