[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – देर रात पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण, बुढ़ाना मोड़ पर पहुंचे CO सिटी सिद्धार्थ मिश्रा

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में 3/4 नवंबर की देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस की सतर्कता, रात्रि गश्त और सुरक्षा इंतजामों को परखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

 

सीओ सिटी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This