[aioseo_breadcrumbs]

SSP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार वांछित पुलिस की गिरफ्त में

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 3 नवंबर 2026 – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंसूरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को ग्राम मंसूरपुर स्थित गोगा माढ़ी मंदिर के पास से दबोचा।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सीओ खतौली रूपाली राव के नेतृत्व में थाना प्रभारी विपिन त्यागी की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक उर्फ कार्तिकेय (गैंग लीडर), हिमांशु, अरविन्द और सुहैल के रूप में हुई है। चारों मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

 

पुलिस के अनुसार चारों आरोपी थाना मंसूरपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तार गैंग लीडर कार्तिक उर्फ कार्तिकेय के खिलाफ मंसूरपुर और सिखेड़ा थानों में हत्या के प्रयास, आयुध अधिनियम, चोरी, लूट सहित विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हिमांशु, अरविन्द और सुहैल के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

 

पुलिस द्वारा चारों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This