[aioseo_breadcrumbs]

ADM गंभीर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया CDO अमित कुमार का अभिनंदन, जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों से कराया अवगत

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने विकास भवन में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार से मुलाकात कर जनगणना की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया।

 

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशों के क्रम में हुई इस बैठक में जनगणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनरों, मास्टर ट्रेनरों और सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

 

16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया

 

बैठक में आगामी 16 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई। आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर जनगणना निदेशालय से नामित जिला प्रभारी गौरव गुंजन भी मौजूद रहे। बैठक में जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनजागरूकता गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This