
मुजफ्फरनगर – जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रवात लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर जोन के अंतर्गत थाना पुरकाजी पुलिस ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया।
एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों और आवश्यक जानकारियां जुटाईं। उनका यक्ष एप पर डोजियर भरकर डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कानून का पालन करने और एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने की शपथ दिलाई।
पुलिस का उद्देश्य पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में सुरक्षित माहौल कायम करना है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

