[aioseo_breadcrumbs]

पुराने अपराधियों की अब पुलिस रखेगी डिजिटल कुंडली, ऑपरेशन चक्रवात के तहत मंसूरपुर में सत्यापन

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रवात’  लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनकी निगरानी का मजबूत रिकॉर्ड तैयार कर रही है।

 

इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को थाना मंसूरपुर पुलिस ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया। इस दौरान यक्ष एप पर उनका डोजियर भरवाकर विस्तृत डाटाबेस तैयार किया गया, ताकि उनकी वर्तमान गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

 

पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कानून का पालन करने और एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने की शपथ भी दिलाई।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति रोकना, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This