
मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंसूरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को ग्राम नरा निवासी सारिन (24 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2023 में चोरी व नकबजनी के प्रयास तथा वर्ष 2024 में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।
कार्रवाई सीओ खतौली रूपाली राव और थाना प्रभारी मंसूरपुर विपिन त्यागी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल मोहित यादव और बलजीत सिंह शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

