
मुजफ्फरनगर – महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर की मिशन शक्ति टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण में शाहपुर पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को ग्राम कसेरवा निवासी 20 वर्षीय दीपक को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से दुष्कर्म के मामले में दर्ज अभियोग में वांछित चल रहा था।
कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक रेखा रानी सहित उपनिरीक्षक राहुल कुमार और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

