[aioseo_breadcrumbs]

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, ADM गंभीर सिंह ने दिए कड़े निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनगणना-2027 के सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में समस्त चार्ज अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में सर्वप्रथम 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) के प्रथम शिफ्ट के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न होने पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रथम शिफ्ट की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली का परिणाम है।

 

उन्होंने आगामी 4 नवंबर से 6 नवंबर तथा 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सत्रों को भी पूरी गंभीरता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रथम शिफ्ट की तरह आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए तथा सभी चार्ज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स फील्ड स्टाफ को प्रत्येक बिंदु पर गहन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं।

 

डिजिटल जनगणना ऐप के संचालन पर रहेगा विशेष जोर

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्रणाली पर आधारित है। इसलिए सभी प्रगणकों को जनगणना मोबाइल ऐप के संचालन, ऑफलाइन डेटा एंट्री और डेटा सिंकिंग की प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो और व्यावहारिक अभ्यास अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने न आए।

 

चार मुख्य मास्टर ट्रेनर्स को सौंपी गई मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

 

बैठक में नामित चार मुख्य मास्टर ट्रेनर्स विक्रांत तालियान, गौरव शर्मा, जितेंद्र सिंह एवं रविकांत को अपनी-अपनी तहसीलों और स्थानीय निकायों में निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फील्ड स्टाफ को आने वाली तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराने को कहा गया।

 

अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की योजनाओं और नीतियों का आधार तैयार करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने और जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This