
मुजफ्फरनगर –
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोटोरोला मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को बहलना चौक के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
5 नवंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संधावली अंडरपास के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। बरामद मोबाइल इसी छिनैती की घटना से संबंधित है।
यह कार्रवाई एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रघुराज सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

