[aioseo_breadcrumbs]

दीपावली 2026: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विशेष ज्योतिषीय संयोग, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधीर भारद्वाज ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – दीपावली के पावन पर्व पर मां महालक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और विशेष ज्योतिषीय संयोग का अपना अलग महत्व है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधीर भारद्वाज द्वारा वर्ष 2026 की दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन को लेकर विशेष पंचांग गणना एवं ज्योतिषीय जानकारी दी गई है। उनके अनुसार इस बार दीपावली पर प्रदोष काल, स्वाति नक्षत्र और आयुष्मानयोग का विशेष संयोग बन रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं, व्यापारियों और गृहस्थों के लिए पूजन के शुभ समय की विस्तृत जानकारी साझा की है

8 नवंबर को दीपावली, अमावस्या तिथि का विशेष महत्व

डॉ. सुधीर भारद्वाज के अनुसार 8 नवंबर 2026, रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 11:30 बजे कृष्ण चतुर्दशी समाप्त होकर अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में रहेगा तथा आयुष्मान योग का संयोग बनेगा।

पंचांग गणना के अनुसार इस दिन सूर्योदय प्रातः 6:28 बजे और सूर्यास्त शाम 5:28 बजे होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 40 मिनट तथा रात्रि की अवधि 13 घंटे 20 मिनट रहेगी।

महालक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधीर भारद्वाज के अनुसार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल विशेष महत्व रखता है।

– प्रदोष काल: शाम 5:26 बजे से रात्रि 8:24 बजे तक।

– महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय: शाम 5:21 बजे से रात्रि 10:28 बजे तक।

– व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन: शाम 5:28 बजे से रात्रि 8:24 बजे तक।

इस अवधि में श्रद्धालु अपने घरों और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी एवं भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन कर सकते हैं।

### स्थिर लग्न और विशेष ज्योतिषीय संयोग

डॉ. सुधीर भारद्वाज द्वारा दी गई पंचांग गणना में वृषभ स्थिर लग्न, मेष लग्न और मिथुन लग्न का भी उल्लेख किया गया है। स्थिर लग्न में महालक्ष्मी पूजन को विशेष महत्व दिया गया है।

इसके अलावा रात्रि 12:22 बजे से 2:40 बजे तक साधना के लिए विशेष समय बताया गया है। इस दौरान पूर्ण प्रदोष व्यापिनी एवं मध्यरात्रि व्यापिनी अमावस्या का विशेष संयोग रहेगा।

### मां लक्ष्मी के साथ गणेश और भगवान विष्णु का पूजन

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधीर भारद्वाज के अनुसार दीपावली की पावन रात्रि में मां महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश एवं श्रीहरि विष्णु का पूजन करना शुभ माना जाता है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, धन-धान्य, वैभव और परिवार की मंगलकामना करते हैं।

विशेष जानकारी एवं पंचांग गणना: — प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधीर भारद्वाज।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This