[aioseo_breadcrumbs]

SSP सूरज कुमार राय के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक पैदल गश्त और संदिग्धों की चेकिंग

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

अभियान के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों, चौराहों और शराब के ठेकों के आसपास विशेष निगरानी की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस का यह अभियान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This