[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में वृहद विधिक सेवा मेगा शिविर का भव्य आयोजन, 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Share This Article

 

जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, पात्र लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, चेक, प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण

← Back

Thank you for your response. ✨

मुजफ्फरनगर, 1 नवंबर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन पर रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुजडू चुंगी, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा मेगा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कमल पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, चेक, विभिन्न सामग्री तथा सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से प्री-कैंप एवं मेगा कैंप के जरिए 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

 

शिविर में बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, निर्धन वर्ग एवं श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न पात्र वर्गों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित विशेष स्टॉल एवं शिविर लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया।

 

कार्यक्रम में अपर जिला जज गरिमा सिंह, डॉ. विजय कुमार, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी मेगा शिविर मनोज कुमार सिद्धू, अपर जिला जज अनुराग पंवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह फौजदार, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिविल जज रघुवंश मणि सिंह, अपर सिविल जज सोनम गुप्ता, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा मुख्य विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे गंभीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने आमजन को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य जरूरतमंद, पात्र एवं वंचित लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।

 

वहीं अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी मेगा शिविर डॉ. विजय कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिद्धू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टैगलाइन ‘न्याय सबके लिए’ और हेल्पलाइन नंबर 15100 के पंपलेट वितरित कर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा के प्रति जागरूक किया गया।

 

जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने मेगा शिविर के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी को बधाई दी। साथ ही आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर 2026, शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर सहित बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ एवं कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

 

इसमें आपराधिक मामलों, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को कम समय और कम खर्च में विवादों का समाधान कराने का अवसर मिलेगा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This