[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस की कार्रवाई, 5.550 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share This Article

  • मुजफ्फरनगर – जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान **’ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान चरथावल-न्याजूपुरा काली नदी पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. अब्दुल मन्नान (29), निवासी खादरवाला, थाना खालापार।
2. जावेद उर्फ अल्लू (25), निवासी कस्सावान, थाना खालापार।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ अल्लू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

इस मामले में थाना कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल नवीन सैनी, सुल्तान सिंह और अश्विन आर्य शामिल रहे

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This