[aioseo_breadcrumbs]

ऑपरेशन चक्रवात: मुजफ्फरनगर पुलिस ने पुराने अपराधियों को थानों पर बुलाकर किया सत्यापन, दिलाई जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रवात’ के तहत निगरानी और सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। अभियान के अंतर्गत पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थानों पर बुलाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने और कानून का पालन करते हुए एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में पूरे जनपद में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत पुराने अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, निवास और अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस द्वारा उनके डोजियर भरवाने के साथ व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सके।

 

इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों में पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन चक्रवात’ का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति रोकना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनपद में सुरक्षित माहौल बनाकर आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This