[aioseo_breadcrumbs]

जनकल्याणकारी शिविर में मिशन शक्ति का जागरूकता स्टॉल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में आयोजित वृहद जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर में मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।

 

रविवार, 1 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस विभाग के मिशन शक्ति स्टॉल पर महिलाओं और बालिकाओं को शासन की योजनाओं, सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति स्टॉल का निरीक्षण कर वहां संचालित जागरूकता गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। साथ ही उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र महिलाओं को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाए।

 

पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा सुविधाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This