[aioseo_breadcrumbs]

दीपावली पर्व को लेकर प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

Share This Article

 

मुजफ्फरनगर – आगामी दीपावली एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर 2026 को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक से पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

बैठक में प्रभारी मंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए और शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

 

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आपसी सौहार्द एवं शांति का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 

प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली सहित सभी आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जनपद में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें।

 

बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अचिंत मित्तल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This