[aioseo_breadcrumbs]

दो दशक की शानदार पत्रकारिता का जश्न! दैनिक मुदगल टाइम्स ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, मुख्य संपादक डॉ. अनुज मुदगल ने केक काटकर साझा कीं खुशियां

Share This Article

मुजफ्फरनगर – दैनिक मुदगल टाइम्स का 20वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र के मुख्य कार्यालय में केक काटकर दो दशक की पत्रकारिता की यात्रा की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में समाचार पत्र के संपादक डॉ. अनुज मुदगल ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का उत्सव मनाया।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने दैनिक मुदगल टाइम्स के 20 वर्षों के सफर को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाचार पत्र ने अपनी दो दशक की यात्रा में पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दैनिक मुदगल टाइम्स भविष्य में भी पाठकों के विश्वास, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बिनेश पंवार, मौ. दिलशाद, पत्रकार पवन अग्रवाल, मौ. शाहनवाज, मास्टर विजय सिंह, जोनी शर्मा, नीरज प्रजापति, फैसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाचार पत्र के संपादक एवं पूरी टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करने की कामना की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल परिवार ने भी इस मौके पर मुद्गलटइम्स के सपादक डॉ अनुज मुद्गल को विशेष रूप से शुभकामनाएं प्रेषित की

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This