[aioseo_breadcrumbs]

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, SSP सूरज कुमार राय ने शुक्रताल में परखी व्यवस्थाएं

Share This Article

### शुक्रताल मेले की तैयारियों का SSP सूरज कुमार राय ने लिया जायजा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

 

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, घाटों पर जल पुलिस और गोताखोर रहेंगे तैनात

 

मुजफ्फरनगर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल में आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रताल पहुंचकर मेला क्षेत्र, गंगा घाटों और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान SSP ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने तथा जल पुलिस और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

SSP ने मेला क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पार्किंग, बैरिकेडिंग, CCTV कैमरों और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ दिशा-सूचक एवं चेतावनी बोर्ड लगवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

निरीक्षण के दौरान SP ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा राधारमण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This