[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का तीसरा बैच शुरू, एडीएम गंभीर सिंह ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनगणना-2027 को त्रुटिरहित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो गया। 12, 13 और 14 नवंबर तक चलने वाले तृतीय बैच के प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

प्रशिक्षण के प्रथम एवं द्वितीय शिफ्ट के दौरान उन्होंने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी, सजगता और गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाए।

 

एडीएम ने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए संवादात्मक बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षुओं की सभी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान हो सके। उन्होंने जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं और दिशा-निर्देशों को सरल भाषा में समझाने पर भी जोर दिया।

 

उन्होंने आंकड़ों की सटीकता एवं गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण स्थल पर शुद्ध पेयजल, जलपान और खानपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 

गौरतलब है कि सदर तहसील के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण तीन बैचों में आयोजित किया जा रहा है। पहला बैच 26 से 28 अक्टूबर और दूसरा बैच 4 से 6 नवंबर तक संपन्न हो चुका है। तीसरे बैच का प्रशिक्षण 12 से 14 नवंबर तक चलेगा।

 

इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This