[aioseo_breadcrumbs]

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

Share This Article

NTA ने जारी किया AISSEE-2027 का नोटिफिकेशन, 2 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन; 2027-28 शैक्षणिक सत्र में सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

 

नई दिल्ली – सैनिक स्कूलों में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को देशभर में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से देश के सैनिक स्कूलों और स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

 

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना आवश्यक है।

 

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। साथ ही प्रवेश के समय विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना जरूरी है।

 

दोनों कक्षाओं में छात्राओं के लिए भी प्रवेश का प्रावधान है। कक्षा 9 में छात्राओं का प्रवेश उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2026

– आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026

– विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 3 से 6 दिसंबर 2026

– आवेदन में संशोधन: 7 से 9 दिसंबर 2026

– परीक्षा शहर की जानकारी: 11 जनवरी 2027

– प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 25 जनवरी 2027

– प्रवेश परीक्षा: 31 जनवरी 2027

 

कैसे होगी प्रवेश परीक्षा?

 

AISSEE-2027 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में OMR शीट के माध्यम से आयोजित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा 6 की परीक्षा की अवधि 150 मिनट और कक्षा 9 की परीक्षा की अवधि 180 मिनट निर्धारित है। कक्षा 6 की परीक्षा 13 भाषाओं में तथा कक्षा 9 की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी।

 

आवेदन शुल्क

 

सामान्य, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों की श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तथा एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये निर्धारित है।

 

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

 

इच्छुक अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

 

आधिकारिक वेबसाइट: https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/

 

अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना पुस्तिका में आयु सीमा, पात्रता, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और प्रवेश संबंधी सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

मुजफ्फरनगर की ग्रीन स्टेट ए टू जेड कॉलोनी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में हुआ भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This