
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नॉवल्टी चौक के पास 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निशांत को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, निशांत और अमन के साथ दूसरे पक्ष के चार युवकों ने मारपीट की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षत, उज्ज्वल, वंश और सोहेल को हिरासत में ले लिया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में घटनास्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

