[aioseo_breadcrumbs]

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Share This Article

दीपावली के पावन पर्व और धनतेरस के शुभ अवसर पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता में विद्यालय के पांचों तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रत्येक तत्व को भारत के एक भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके तहत पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भारत की संस्कृति, परंपराओं, वेशभूषा, खान-पान और लोककलाओं को रंगोलियों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यालय परिसर में सजी रंगोलियों और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की।

 

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सुघोष आर्य ने विद्यार्थियों को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा और उसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के बावजूद हम सभी एक राष्ट्र के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रतियोगिता में सभी पांचों तत्वों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। निर्णायक मंडल ने रंगोली की कलात्मकता, विषय की प्रस्तुति, रचनात्मकता और क्षेत्रीय विशेषताओं के चित्रण के आधार पर अग्नि तत्व (पूर्वी भारत) को विजेता घोषित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका आर्या ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझने और राष्ट्रीय एकता का संदेश आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This