[aioseo_breadcrumbs]

Share This Article

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, सिखेड़ा पुलिस ने खाते में लौटाए ₹59 हजार

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिखेड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित को 59 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम बहरादपुर निवासी रजत के साथ 30 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के जरिए 59 हजार रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

 

मामले का संज्ञान लेते हुए थाना सिखेड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने संबंधित बैंक और अन्य आवश्यक माध्यमों से कार्रवाई शुरू की। पुलिस की प्रभावी पैरवी और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 7 नवंबर 2026 को ठगी की पूरी धनराशि 59 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिखेड़ा जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

 

मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This