[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल

Share This Article

 

नई मंडी पुलिस की कार्रवाई, हाथरस, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में चोरी के मामलों में थे वांछित; तीन तमंचे, सात कारतूस, बाइक और चोरी के उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, 1500 रुपये नकद तथा चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

तीन जनपदों में चोरी के मामलों में थे वांछित

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं और जनपद हाथरस, हापुड़ तथा मुजफ्फरनगर में चोरी की घटनाओं से जुड़े मुकदमों में वांछित चल रहे थे। नई मंडी पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरजनपदीय चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह का खुलासा हुआ है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों, चोरी की वारदातों और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दो आरोपी मुठभेड़ में घायल

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी के कब्जे से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

मुजफ्फरनगर की ग्रीन स्टेट ए टू जेड कॉलोनी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में हुआ भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This