[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में शमीम हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार

Share This Article

 

मुजफ्फरनगर, 10 नवंबर – ई-रिक्शा चालक मोहम्मद शमीम की हत्या कर ई-रिक्शा और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। संधावली अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल चाकू, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

 

जंगल में ले जाकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

 

पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को ग्राम जटमुझेडा के जंगल में बाकरनगर मार्ग स्थित ईख के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान हाजीपुरा सरवट निवासी मोहम्मद शमीम के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था।

 

ई-रिक्शा बुक कर सुनसान जगह ले जाते थे आरोपी

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा चालकों को किसी स्थान पर जाने के बहाने बुक करते थे और सुनसान जंगल में ले जाकर ई-रिक्शा लूट लेते थे। इसके बाद ई-रिक्शा कटवाकर उसके पुर्जे और बैटरियां बेच देते थे।

 

आरोपियों ने 6 नवंबर को विश्वकर्मा चौक से बाकरनगर जाने के लिए शमीम का ई-रिक्शा बुक किया था। रास्ते में उसे जटमुझेडा-बाकरनगर मार्ग के जंगल में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव ईख के खेत में फेंककर ई-रिक्शा और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

 

200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज से मिला सुराग

 

पुलिस ने बताया कि 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी व मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। 10 नवंबर को संधावली अंडरपास पर चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी ई-रिक्शा पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए और तीसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. विकास निवासी रसूलपुर, थाना भोपा।

2. अनिल निवासी रसूलपुर, थाना भोपा।

3. आकाश सैनी निवासी रसूलपुर, थाना भोपा।

 

घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

मुजफ्फरनगर की ग्रीन स्टेट ए टू जेड कॉलोनी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में हुआ भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This