[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: – 16 माह से लापता किशोरी सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत लोगों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएचटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 16 माह से लापता किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में एएचटी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की।

 

पुलिस ने मामले में भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम तिस्सा निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना भोपा में दर्ज मुकदमे के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम: एएचटी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर, उपनिरीक्षक जगत सिंह, खुशवीर सिंह, गौरव चौधरी (साइबर थाना), महिला कांस्टेबल प्रीति कुमारी और कांस्टेबल चालक जयप्रकाश शामिल रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This