[aioseo_breadcrumbs]

### मुजफ्फरनगर: ऑपरेशन सवेरा में 20.440 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये बताई कीमत

Share This Article

कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने; विभिन्न स्थानों पर गांजे की सप्लाई करने का खुलासा

मुजफ्फरनगर – जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि चरथावल रोड पर मदरसे से आगे एक व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी के लिए मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ फौजी (32) निवासी रामलीला टिल्ला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में सामने आया सप्लाई नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाता था और मांग के अनुसार मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर ऊंचे दामों में सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके गांजे की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ वर्ष 2018, 2019, 2022 और 2026 के मुकदमों का उल्लेख है।

यह कार्रवाई एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This