[aioseo_breadcrumbs]

### मुजफ्फरनगर में सजेगा बाल चिकित्सा का राष्ट्रीय मंच, 13 से 15 नवंबर तक होगा UP PEDICON 2026 का भव्य आयोजन

Share This Article

मुजफ्फरनगर में देश-प्रदेश के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा। 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले UP PEDICON 2026 में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, नवीनतम शोध और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

 

सम्मेलन का शुभारंभ 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में होगा, जबकि 14 और 15 नवंबर को मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र मेडेलिन होटल में आयोजित किए जाएंगे।

 

तीन दिवसीय सम्मेलन में नवजात शिशुओं की देखभाल, बच्चों का पोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों और गंभीर बाल रोगों के आधुनिक उपचार पर चर्चा होगी। वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल डिस्कशन और कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सक अपने अनुभव और नवीनतम जानकारियां साझा करेंगे।

 

आयोजन समिति में डॉ. रविंद्र जैन (ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन), डॉ. हेमंत कुमार (ऑर्गेनाइजिंग प्रेसिडेंट) और डॉ. अभिषेक यादव (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) शामिल हैं।

 

सम्मेलन से मुजफ्फरनगर को बाल चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे |

डिजिटल न्यूज़ चैनल |

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This