[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: दी गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की वैधानिक स्थिति पर जांच के बाद होगा अंतिम फैसला, तब तक एसोसिएशन रहेगी कालातीत

Share This Article

मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अब एसोसिएशन के दस्तावेजों, अभिलेखों एवं उससे जुड़े विभिन्न तथ्यों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। यह जांच उप जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में प्रशासन एसोसिएशन से संबंधित उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों का परीक्षण करेगा। इसके साथ ही संगठन की स्थापना, संचालन एवं वैधानिक स्थिति से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

प्रशासनिक स्तर पर होने वाली इस जांच के बाद ही यह तय किया जाएगा कि एसोसिएशन की वैधानिक स्थिति क्या है और इस संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाना उचित होगा।

जांच पूरी होने तक एसोसिएशन रहेगी कालातीत

इस मामले में स्पष्ट किया गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और संगठन की वैधानिक स्थिति को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक दी गुड़ खांडसारी एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन कालातीत रहेगी।

इस निर्णय को एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों और मंडी के कारोबारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें उप जिलाधिकारी द्वारा की जाने वाली जांच और उसके बाद आने वाले अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही संगठन की वैधानिक स्थिति को लेकर तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This