[aioseo_breadcrumbs]

मंत्री कपिल देव ने 28 नवंबर को बुलाई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से तलब की प्रगति रिपोर्ट

Share This Article

मुजफ्फरनगर – विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 28 नवंबर को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है।

बैठक शनिवार शाम 4:30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं और प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।

बैठक में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, आवास विकास परिषद, डूडा और यातायात पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, लंबित परियोजनाओं और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर रहेगा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This