[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बैरकों से लेकर अस्पताल तक व्यवस्थाएं परखीं

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर, कार्यालय और जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों और जैमर प्रणाली की जांच की गई। साथ ही जेल अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था देखी गई। डीएम और एसएसपी ने मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

 

जेल अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने और जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल में तैनात पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने को कहा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This