[aioseo_breadcrumbs]

अहिल्याबाई चौक पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

Share This Article

मुजफ्फरनगर – यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत मंगलवार को अहिल्याबाई चौक पर यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ई-रिक्शा, टेंपो, बस और अन्य निजी एवं व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित गोष्ठी में यातायात पुलिस उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मनवीर सिंह, मुख्य आरक्षी मण्टी कुमार और अजीत सिंह ने वाहन चालकों को नियमों के पालन की आवश्यकता समझाई।

 

पुलिसकर्मियों ने बताया कि व्यावसायिक वाहन चालक अधिक समय सड़कों पर बिताते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। निर्धारित स्थानों पर ही सवारियों को बैठाने और उतारने की हिदायत दी गई, ताकि शहर में जाम और वायु प्रदूषण की समस्या को कम किया जा सके।

 

इस दौरान वाहन चालकों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही यातायात संकेतों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This