[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: नई मंडी पुलिस की मुठभेड़ में वाहन चोर घायल, चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना नई मंडी पुलिस ने सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वाहन चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस के अनुसार, नई मंडी पुलिस बझेड़ी अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-58 से ग्राम बझेड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

 

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद पुत्र मुल्ला कासिम निवासी नई बस्ती, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गोवध अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This