[aioseo_breadcrumbs]

### जनगणना अभियान को लेकर ADM गंभीर सिंह ने विभिन्न विभागों के साथ की Zoom बैठकें, स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनगणना अभियान में आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने और स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ Zoom Meetings के माध्यम से संवाद किया।

 

बैठकों में बैंक कर्मियों, प्रगणकों, चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों, फील्ड ट्रेनर्स, आपदा कर्मियों और जन सेवा केंद्र संचालकों को स्व-गणना एवं आगामी जनगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

 

ADM गंभीर सिंह ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक और संबंधित विभाग की सहभागिता बेहद जरूरी है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने विभागों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें और लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें।

 

उन्होंने जनपद में स्व-गणना की प्रगति और रैंकिंग में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This