
मुजफ्फरनगर, 21 नवंबर 2026 – सनातन धर्म कॉलेज में शनिवार को भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की ‘भारत बौद्धिक्स’ परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में कॉलेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र रहा।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन पूरी शुचिता के साथ कराया गया। परीक्षा के समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा रहे। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
भारतीय ज्ञान परंपरा समिति के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा राज्य स्तर पर चयनित पांच विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये तथा कॉलेज स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2,500-2,500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रो. शुचि अग्रवाल, डॉ. अरविन पंवार, डॉ. निशा चौहान, डॉ. मुहम्मद सलीम, धीरज गिरिधर, डॉ. अनूप पटेल एवं डॉ. अंशुल शर्मा सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

