[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे CMO डॉ. सुनील तेवतिया, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

Share This Article

 

मुजफ्फरनगर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फालौदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिसौना तथा उपकेंद्र सिसौना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दिए जा रहे उपचार और साफ-सफाई की स्थिति देखी। वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं की जांच और नियमित टीकाकरण की प्रगति की जानकारी भी ली।

 

सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं नियमित रूप से संचालित हों तथा मरीजों को समय से उपचार और जरूरी दवाएं मिलें। साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों की नियमित निगरानी की जाएगी।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This